Tuesday, June 2, 2026
HomeEducationCTET (Central Teacher Eligibility Test) की तैयारी करने के लिए एक रणनीतिक...

CTET (Central Teacher Eligibility Test) की तैयारी करने के लिए एक रणनीतिक और समर्पित अध्ययन योजना की जरूरत होती है।

CTET (Central Teacher Eligibility Test) की तैयारी करने के लिए एक रणनीतिक और समर्पित अध्ययन योजना की जरूरत होती है।

1. पाठ्यक्रम (Syllabus) और परीक्षा पैटर्न को समझें

CTET में दो पेपर होते हैं:

पेपर-I: कक्षा 1 से 5 वीं ( प्राथमिक ) तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

पेपर-II: कक्षा 6 से 8 ( मिडिल ) तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

दोनों पेपर देने वाले भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। दो पाली में परीक्षा आयोजित होता है।

 

2. विषयों का वितरण:

पेपर-I और II दोनों में शामिल विषय:

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

भाषा I हिंदी

भाषा II अंग्रेजी

गणित / विज्ञान / सामाजिक विज्ञान ( तीनों विषय में से किसी एक विषय को चुनना होता है।

 

3. अध्ययन सामग्री और किताबें

NCERT किताबें (कक्षा 1-8 वीं ) पढ़ना ठीक रहता है। विशेषकर बाल विकास, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए।

कुछ उपयोगी किताबें:

Arihant CTET Book Series ,
hariram बुक

Child Development by Disha or Shalini

Previous Year Question Papers

 

4. Daily Study Plan बनाएं

रोज़ाना कम से कम 4-5 घंटे की पढ़ाई करें।

हर विषय को 1-1.5 घंटे दें।

हर सप्ताह मॉक टेस्ट दें।

5. Previous Year Papers और Mock Tests

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। या खुद की टेस्ट ले।

मॉक टेस्ट से टाइम मैनेजमेंट और कमजोरियों का पता चलता है।

6. Teaching Aptitude और Pedagogy पर विशेष ध्यान दें

ये विषय स्कोर बढ़ाने में मदद करते हैं,

7. Revision करें

हफ्ते में 1 दिन सिर्फ रिवीजन के लिए रखें।

शॉर्ट नोट्स बनाएं। नोट बीच – बीच में रिवज़न करते रहे।

CTET दोनों पेपर के लिए 30-दिन की तैयारी योजना

रोज़ाना टाइम टेबल (4–6 घंटे रोज़) हो सके तों पढ़ाई के लिए समय निकाले।

8. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) – लगभग 1 घंटा

भाषा I (हिंदी) – 1 घंटा

भाषा II (अंग्रेज़ी या अन्य) – 1 घंटा

. गणित/विज्ञान (Paper I & II) – 1.5 घंटे

. सामाजिक विज्ञान (ये विषय चुने है तों ) – 1.5 घंटे

9 रिवीजन / मॉक टेस्ट / PYQ – 1 घंटा (हर दूसरे दिन)

 

साप्ताहिक योजना (Weekly Breakdown)

सप्ताह 1-2: फाउंडेशन क्लियर करें

सभी विषयों का बेसिक पढ़ें (NCERT Class 1–8)

बाल विकास का हर टॉपिक ध्यान से पढ़ें

हर दिन एक विषय पर फोकस मॉक टेस्ट (Topic-wise)

सप्ताह 3: प्रैक्टिस और पेपर सॉल्विंग

पुराने CTET पेपर हल करें

टाइम-बाउंड मॉक टेस्ट दें

गलत उत्तरों की समीक्षा करें

सप्ताह 4: रिवीजन और स्ट्रैटेजी

सभी नोट्स रिवाइज करें

कमजोर विषयों को फिर से पढ़ें

कुछ ज़रूरी टिप्स:

NCERT कक्षा 1–8 की किताबें जरूर पढ़ें

हर दिन एक मॉक टेस्ट या 30 मिनट क्विज़ करें

शॉर्ट नोट्स बनाकर अंतिम दिनों में रिवीजन करें

ऑनलाइन वीडियो से जटिल टॉपिक्स समझें (YouTube पर कई फ्री लेक्चर्स मिलते हैं)

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments